जमशेदपुर@naishuruat: संताली सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मासांग हांसदा ( 48उम्र)का निधन हो गया। रविवार की रात तबीयत बिगडऩे से वह मुसाबनी स्थित अपने पैतृक गांव बनालोपा में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए। बीस फिल्म और सौ से अधिक अल्बम में गाना गाने वाले मासांग दुनिया से विदा हो गए। ऑल इंडिया संताली फिल्म एसोसिएशन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर आइस्फा के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा कि मासांग ने तीस वर्षो तक संताली संगीत जगत मे अपना दबदबा बनाए हुए थे।
चुनू फिल्म की खोज थे मासांग
चुनू फिल्म ने 1989 में बोयहा माया फिल्म का निर्माण किया था। निर्माता को फिल्म के लिए गायक की तलाश थी। जिसके बाद मासांग के रूप में संताली सिने जगत को गायक मिला जो आगे जाकर गायिकी में प्रसिद्ध हुआ। मासांग ने लगातार एक साल तक जमशेदपुर में दसरथ हांसदा के घर में रहकर पीएन कलुंडिया के संरक्षण मे संगीत की बारीकियां सीखीं।