जमशेदपुर@naishuruat: इंडियन प्रीमियर लीग शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में नजर आए। धोनी के नए लुक पर फैंस सोशल मीडिया पर बहुत से कमेंट कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी हाफ बीयर्ड लुक में नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी का ये नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी के नए लुक पर फैंस सोशल मीडिया पर बहुत से कमेंट कर रहे हैं। धोनी अकसर अपना लुक बदलते रहते हैं। कभी बड़े बालों में तो कभी छोटे बालों में वे नजर आते हैं। इस बार दाढ़ी-मूछ का स्टाइल साउथ इंडियन स्टार जैसा लग रहा था। धोनी ने लॉकडाउन में अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है धोनी ने अपना पिछला मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में खेला था, लेकिन अब फैन्स धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.