पहली आदिवासी महिला मोना राजेश मेश्राम भारतीय क्रिकेट टीम शामिल,महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई
नई दिल्ली @naishuruat: आज पुरी दुनिया मे आदिवासी युवतियों ने आने मेहनत के बल पर लोहा मनवा रही है। 30 सितम्बर 1991 नागपुर में जन्मी मोना राजेश मेश्राम ने भारतीय क्रिकेट टीम अपनी जगह बनकर आदिवासी समुदाय का दर्जा बुलन्द कर दिया है। पहली आदिवासी महिला मोना राजेश मेश्राम को अगले महीने कोलंबो में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम में चोटिल स्मृति मंधाना की जगह शामिल किया गया। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी। स्मृति आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेलते हुए चोटिल हो गयी थी। इससे मिताली राज की अगुवाई वाली 14 सदस्यीय भारतीय टीम में मोना अब स्मृति की जगह लेंगी।

मोना मेश्राम बल्लेबाज और मध्यम तेज गति की गेंदबाज हैं। इसने अपने कैरियर की शुरुआत 24 जून2012 बनाम आयरलैंड के खेल कर साथ हुई थी। भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने पर महेंद्र सिंह धोनी ने बधाई देते हुए कहा अभी तो आगाज़ है…, तुम ने इतिहास रच दिया है।