जमशेदपुर@naishuruat: बालीगुमा बागान क्षेत्र में भाजपा नेता विकास सिंह ने रविवार को दौरा किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 महीने से बालिगुमा बागान एरिया में नगर निगम के द्वारा एक भी कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आए है। जलजमाव और जंगल के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार मानगो नगर निगम में की है। लिखित शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। विकास सिंह ने वहां के लोगों को मानगो नगर निगम के अधिकारी को मामले की जानकारी देकर कहा कि कल इस इलाके की सफाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मानगोनगर निगम में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नन्दू प्रसाद, संजय भुइयां, किशोर भुइंया, धन सिंह, मुन्ना सिंह समेत बस्ती की महिलाएं उपस्थित थीं।